रहें होशियार : हिमाचल हिमाचल के मंडी में बादल फटा, 3 लोगों की मौत, कई लापता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजस्थान के चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में आ गई है बाढ़

नई दिल्ली, 29 जुलाई। देशभर में मानसूनी-बारिश के चलते जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा। जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई और दो लापता हैं। करीब 15 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंदर नगर फोरलेन बंद हो गया है। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव से कई घरों में मलबा घुस गया।

दूसरी तरफ, राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, पाली और सिरोही में घरों तक में पानी घुस गया है। टोंक-चित्तौड़गढ़ में बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कों पर नाव चल रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। राज्य के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।

———-

 

 

 

Leave a Comment