रहें होशियार ! अब चंडीगढ़ साइबर ठगों के निशाने पर इंडस्ट्रियल-हब लुधियाना के बाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

स्टॉक मार्केट के नाम पर आईटी कंपनी के डायरेक्टर से ठगे 49.53 लाख, फेसबुक पर एड देख किया था क्लिक

चंडीगढ़ 18 फरवरी। पंजाब के इंडस्ट्रियल-हब लुधियाना के बाद सिटी ब्यूटीफुल साइबर ठगों के निशाने पर है। चंडीगढ़ में स्टॉक मार्केट में अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर सैक्टर-37 निवासी एक व्यक्ति से 49.53 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

फेसबुक चलानी महंगी पड़ी :

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में सैक्टर 17 स्थित पुलिस स्टेशन में भारतीय डिजिटल सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ग्लोबल सर्विसेज आईटी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता सिद्धांत सूद के मुताबिक वह फेसबुक चला रहे थे, तभी एक विज्ञापन दिखा। जिस पर उन्होंने क्लिक किया और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। कुछ ही देर बाद उनको एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसके बाद, एक महिला का फोन आया। जिसने अपना नाम आकाशता सूद बताया और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा दिया।

लालच ने करा दिया बड़ा नुकसान :

आरोपी महिला ने सिद्धांत सूद से कहा कि इस समय मार्केट उछाल पर है और इसमें निवेश करने से उसे अच्छा मुनाफा होगा। भरोसा दिलाने के लिए सिद्धांत ने पहले 10 हजार रुपए लगाए, जिससे उसे 5% का मुनाफा भी मिला। इसके बाद उसने और अधिक पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। कई दिनों तक पैसे लगाते रहने के बावजूद जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो सिद्धांत ने आकाशता से संपर्क किया। इस पर महिला ने कहा कि अगर वह 35 लाख रुपए और लगाएंगे तो  लाखों का फायदा होगा,  मार्केट में बड़ा उछाल आने वाला है। झांसे में आकर सिद्धांत सूद ने कुल 49.53 लाख रुपए निवेश कर दिए, लेकिन बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं।

————

 

 

 

 

Leave a Comment