रहें अलर्ट :  जाखल में लूटपाट करने वाला महिलाओं का गैंग सक्रिय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

घरों में घुसकर खुद को बताती हैं रिश्तेदार शातिर महिलाएं, बातों में उलझाकर करती हैं लूटपाट

हरियाणा, 18 जून। इन दिनों फतेहाबाद के जाखल एरिया में लूटपाट करने वाली महिलाओं का गैंग सक्रिय है। ये शातिर महिलाएं घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं।

जानकारी के मुताबिक ऐसा मामला जाखल में सामने आया। जहां एक घर में घुसी दो महिलाओं ने अकेली महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जाखल निवासी पीड़ित महिला संतोष कुमारी पत्नी लाभ सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर अकेली थीं। इस दौरान दो अनजान महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब वो बाहर आईं तो महिलाओं ने खुद को दूर की रिश्तेदार बता बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दोनों महिलाएं घर के गेट से अंदर घुस गईं। इसके बाद अचानक दोनों महिलाओं ने संतोष कुमारी के कानों से सोने की की बालियां खींचकर भाग गईं।

जब तक संतोष कुमारी ने शोर मचाया, तब तक दोनों महिलाएं फरार हो गई थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि महिलाएं कार में सवार होकर आई थीं। जिनके साथ एक चालक भी था। लोगों ने बताया कि लूटपाट की ऐसी घटनाएं शहर में पहले भी घटित हो चुकी हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

———-

पंजाब सरकार ने नई भर्ती तक 1,158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन को बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी हासिल की ईएम हरजोत बैंस ने फैसले का स्वागत किया पंजाब 1158 भर्ती की सुरक्षा के लिए सबसे मजबूत मामला रखेगा

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. बलजीत कौर माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत मामलों का तत्काल और निष्पक्ष समाधान बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा – डॉ. बलजीत कौर