गर्दिश में सितारे ! कांग्रेस ने दिया आशु के साथ परगट, कुशलदीप को बड़ा झटका, तीनों के इस्तीफे मंजूर

गर्दिश में सितारे ! कांग्रेस ने दिया आशु के साथ परगट, कुशलदीप को बड़ा झटका, तीनों के इस्तीफे मंजूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना, 26 जून। सियासत में कब क्या हो जाए, कोई दावा नहीं कर सकता। लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के के उप चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी ‘घातक’ साबित हो गई।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के बाद ही कांग्रेसी प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के एक्टिंग प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद जालंधर कैंट के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने भी त्यागपत्र देने का ऐलान किया था। दोनों ही पार्टी के प्रदेश उप प्रधान थे। चौंकाने वाला पहलू सामने आया है कि कांग्रेस हाईकमान ने आशु, परगट और ढिल्लों तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। गुजरात के पूर्व सीएम व पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने इनके इस्तीफे मंजूर होने की तस्दीक भी कर दी है।

———-