12 सितम्बर- पंजाब में बाढ़ आपदा की वजह से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपने एनजीओ मीर फाउंडेशन के जरिए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई है। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए तमाम लोग मदद को आगे आए हैं, जो बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी है।मीर फाउंडेशन कुछ लोकल एनजीओ के साथ हाथ मिलाकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाईयां, हाइजीन से जुड़ी चीजें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं। यह पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों को तत्काल स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की जरूरतें पूरी की जा सकें।पंजाब इस वक्त दशकों में आई अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों में उफान आने से यह आपदा आई है। मीर फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी में शुरू की गई यह पहल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। बता दें कि पिछले हफ्ते शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाब बाढ़ पर दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए संवेदनाएं प्रकट की थीं। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं… पंजाब का मनोबल कभी न टूटे… ऊपरवाला उन सभी पर कृपा बनाए रखें’।
