चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए 22 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, दरअल गर्मियों की छुट्टियों के चलते वेटिंग में भी नहीं मिल रहीं ट्रेनों में सीटें

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। रेल मंत्रालय ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। रेलवे बोर्ड ने चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अम्बाला मंडल के डीआरएम. विनोद भाटिया के मुताबिक यह ट्रेन लखनऊ से 21 अप्रैल और चंडीगढ़ से 22 अप्रैल से चलेगी। इस ट्रेन की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन लखनऊ से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि चंडीगढ़ से मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन कुल 35 चक्कर लगाएगी।

गाड़ी संख्या 04209 लखनऊ से 21 अप्रैल को रात 8.45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से ट्रेन 22 अप्रैल को सुबह 10.20 बजे रवाना होकर रात करीब 9.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों में अभी करीब डेढ़ महीना बाकी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं।

————

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस