अंबाला के ऑब्जर्वर बेसन रूम में विशेष कार्यक्रम कराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/ रेशम सिंह बाछल

अम्बाला सिटी, 18 अक्टूबर। यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के तत्वावधान में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में ऑब्जर्वर बेसन रूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुश्री कंचन माही जिला एवं सत्र न्यायधीश और प्रवीण कुमार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रेक्षण गृह में रहने किशोरों द्वारा हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार सहित जिला न्यायालय अम्बाला के सभी न्यायिक अधिकारियों व बार एसोसिएशन अम्बाला के प्रधान ने सहभागिता की।

जिला युवा विकास संगठन अम्बाला के परमजीत सिंह बडोला, जीवन धारा कला मंच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी तथा ‘गुरु की रहमत’ एनजीओ बिम्पी रेखी के सहयोग से किशोरों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें सामाजिक जागरूकता एवं दीपावली के सन्देश को मनोरंजक ढंग से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

———–

 

 

Leave a Comment