watch-tv

परिवार संग पंजाब लौटी स्पेन की महिला से ससुरालियों ने धोखाधड़ी, पासपोर्ट-ग्रीन कार्ड ले भागे विदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 12 मई। जालंधर में स्पेन से लौटी एक शादीशुदा महिला का पति और ससुराली उसे पंजाब छोड़कर विदेश भाग गए। महिला का आरोप है कि वह विदेश जाते हुए उसका पासपोर्ट भी अपने साथ ले गए। महिला ने आरोप लगाए हैं कि ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसे लेकर महिला ने शनिवार देर रात जालंधर में थाना डिवीजन नंबर-8 में शिकायत दी। स्पेन की रहने वाली अनुराधा ने कहा- वह मूल रूप से जालंधर के प्रीत नगर की रहने वाली है। उसकी शादी जालंधर के रहने वाला इंदर नाम के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों स्पेन चले गए थे। पहले तो सब कुछ सही चला। मगर फिर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। ससुरालियों द्वारा अक्सर उसे अभद्र बोल बोले जाते थे। वहीं, एएसआई फकीर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा ये आरोप पति और ससुरालियों पर लगाए गए हैं। जल्द पुलिस जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

बच्चा न होने पर विवाद
देर रात थाना-8 में पहुंची अनुराधा ने कहा- शादी के बाद से दोनों का बच्चा नहीं हो रहा था। इसे लेकर भी ससुरालियों द्वारा उसे अक्सर बुरा भला कहा जाता था। इसी बात को लेकर ससुरालियों ने कई बार मारपीट भी की। मगर उसने अपने घर बचाने के लिए कुछ नहीं कहा। कुछ दिन पहले ससुरालियों के साथ वह भारत लौट आई थी। मगर शनिवार को देर रात ससुराली अपने बेटे सहित विदेश स्पेन चले गए और जाते जाते आरोपी उसका पासपोर्ट और उसका सिटीजनशिप कार्ड भी अपने साथ ले गए।

Leave a Comment