पंजाब 13 मार्च। बठिंडा के डीआईजी हरजीत सिंह के नेतृत्व में मानसा जिले में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 300 पुलिस कर्मचारी, एक एसपी, 7 डीएसपी और 12 एसएचओ तैनात किए गए हैं। सुबह से ही मानसा जिले के गांव भम्मे कला, कोट धर्मू और मानसा शहर में तलाशी अभियान जारी है। डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान पंजाब पुलिस की ‘युद्ध नशे के विरोध’ मुहिम का हिस्सा है।
नशा तस्करों को दी चेतावनी
डीआईजी ने कहा कि पुलिस को अभियान में सफलता मिली है। नशीली पदार्थों की बरामदगी की जानकारी शाम को मीडिया के साथ साझा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी नशा तस्कर की जानकारी है, तो वे पुलिस को सूचित करें। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस का यह तलाशी अभियान मानसा के विभिन्न गांवों और शहर में जारी रहेगा।