सोनीपत मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में पेश हुंए नए कोर्स 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोनीपत 01 April  : हरियाणा की पहली भारत यूनिवर्सिटी मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के विसी अशोक कुमार ने कहा कि पहले लोग खेलों में सिर्फ खिलाड़ी या कोच के रूप में करियर बनाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। खिलाड़ी अब प्रोफेसर, टेक्नोलॉजी साइंटिस्ट और स्पोर्ट्स अकैडमी संचालक के रूप में भी अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। वीसी अशोक कुमार आज यूनिवर्सिटी में अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पहले सत्र में 450 विद्यार्थियों की उपस्थिति थी जबकि इस वर्ष का लक्ष्य 750 विद्यार्थियों तक पहुंचने का है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को कोचिंग से संबंधित नए कोर्स भी पेश किए हैं। साथ ही, आईआईटी दिल्ली से स्पोर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी और आईआईएम रोहतक से अनुबंध की बातचीत चल रही है।

 

अशोक कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को एनुअल फाउंडेशन डे विश्वविद्यालय द्वारा मनाया जाएगा।

 

विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में 13 मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने स्कॉलरशिप योजना भी शुरू की है, जो विद्यार्थियों की अचीवमेंट के आधार पर 50% से 100% तक प्रदान की जाती है

Leave a Comment