watch-tv

समाजसेवी कृष्णा गांधी का निधन, मरणोपरांत दान की आंखें 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भविप के प्रयासों से अब तक 300 लोगों के जीवन में उजाला

 

डेराबस्सी 23 Aug :  शहर में समाजसेवी कृष्णा गांधी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके बेटे राजीव गांधी की सहमति से मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। 84 वर्षीय कृष्णा गांधी दिवंगत कामरेड मास्टर किशोरी लाल गांधी की पत्नी थीं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। भारत विकास परिषद की प्रेरणा से आंखें दान करके समाजसेवी कृष्ण गांधी मरणोपरांत भी दो लोगों के अंधेरे जीवन में उजाला कर गईं।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरिंदर अरोड़ा व सचिव हतिंदर मोहन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ पीजीआई की डॉ. ऋषिका और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आई डोनेशन की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद के प्रयासों से अभी तक डेढ़ सौ लोग मरणोपरांत नेत्रदान कर चुके हैं। इस नेत्रदान से 300 लोगों के अंधेरे जीवन में उजाला हुआ है। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ब्यास, क्षेत्रीय सचिव सोमनाथ शर्मा, विधायक कुलजीत रंधावा, पूर्व विधायक एनके शर्मा, एसएमएस संधू, दीपइंदर ढिल्लों, पूर्व परिषद अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, पूर्व परिषद अध्यक्ष भूपिंदर सैनी, बसंत सिंह पूर्व ईसापुर, जिला सचिव कामरेड शामलाल, उपेस बंसल और शहर के कई सामाजिक सेवा संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त किया।

 

: समाजसेवी कृष्णा गांधी की फाइल फोटो

Leave a Comment