चंडीगढ़ में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पहले भी नशे के मामले में नामजद है आरोपी

चंडीगढ़ 13 अक्टूबर। शहर में ड्रग तस्करों की गतिविधियों पर लगाम कसते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एक स्मगलर को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी के पास से 44.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी दीपक उर्फ दीप सेक्टर-49 का रहने वाला है। आधी रात को ऑपरेशन सैल की टीम ने उसे एडवोकेट के पास संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ पहले भी ड्रग्स के मामले में एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तारी के  बाद आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

————-

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान