watch-tv

फर्नेंस यूनिट की भट्‌ठी फटने से गर्म लोहा मजदूरों पर गिरा, छह लोग हो गए जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एशिया की नामी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बड़ा हादसा

मंडी गोबिंदगढ़/यूटर्न/9 अप्रैल। एशिया की सबसे बड़ी लोहा मंडी में यहां ज्ञान कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्नेस की यूनिट में बड़ा हादसा हो गया। यूनिट की भट्ठी फटने से गर्म लोहा मजदूरों पर गिरने से छह मुलाजिम बुरी तरह झुलस गए। धमाके से आसपास का इलाका भी दहल गया।
जानकारी के मुताबिक झुलसे हुए मजदूरों को खन्ना के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे खन्ना सिविल अस्पताल से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद फर्नेस इकाई में पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां बिना सेफ्टी ड्रेस के ही मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। किसी भी मजदूर को सेफ्टी ड्रेस नहीं पहनाई गई थी। जिसके चलते गर्म लोहा मजदूरों पर गिरने से उनके शरीर काफी हद तक जल गए।
बताते हैं कि हादसे के बाद झुलसे हुए मजदूरों को आनन फानन में खन्ना के पीरखाना रोड स्थित अग्रवाल अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पहले निजी अस्पताल से सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
फर्नेस इकाई में धमाके से जहां छह मजदूर झुलस गए। वहीं इससे आसपास का इलाका भी दहल गया। फर्नेस इकाई से लगे रिहायशी इलाका भी है। इस इलाके के लोग पहले भी फर्नेस इकाई का विरोध कर चुके हैं। धमाके के बाद भी इलाके के लोगों ने रोष जताया। इलाके के लोगों ने कहा कि यहां रोजाना ही प्रदूषण किया जाता है। किसी प्रकार की सेफ्टी फर्नेस इकाई के अंदर नहीं है। दो बार पहले भी धमाके हो चुके हैं।
वहीं लोगों का रोष देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। एसपी (आई) राकेश यादव पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले झुलसे हुए लोगों को इलाज दिलाया जा रहा है। पुलिस टीम उनके बयान दर्ज करने भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
—————

Leave a Comment