27 सितम्बर- लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। वे सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा आज शनिवार को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में उस वक्त हुआ, जब सिंगर शिमला के लिए जा रहे थे। फिलहाल मोहाली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सिंगर राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी सेहत पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि सिंगर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
