Listen to this article
पंजाब 12 अप्रैल। फरीदकोट जिले की कोटकपूरा नगर काउंसिल कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों समेत कुल 31 प्रस्ताव पारित किए। जिसके तहत समूह नगर पार्षदों ने किसी भी नशा तस्कर की जमानत नहीं भरने ऐलान किया। साथी ही शहर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का फैसला किया। इस मामले में नगर काउंसिल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सग्गू ने बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 45 करोड़ के 31 प्रस्ताव पास किए गए हैं, जिसके तहत मोगा रोड पर ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के पीछे 4200 गज क्षेत्र में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा, जिसका नाम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पर रखा जाएगा।