लुधियाना 21 अगस्त। लुधियाना के शू कारोबारी प्रिंकल लुधियाना को बुधवार को गिरफ्तार करके थाना सराभा नगर की पुलिस द्वारा अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया था। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी प्रिंकल को वीरवार दोबारा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान बचाव पक्ष के एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने दलील दी कि आरोपी प्रिंकल द्वारा जिस मोबाइल से वीडियो बनाकर गलत शब्दावली प्रयोग की थी, उसकी रिकवरी नहीं करवाई गई है। जबकि उसका एक दिन का रिमांड भी इसी तर्क पर दिया गया था कि पुलिस द्वारा रिकवरी की जाएगी। एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने दलील दी कि उसका मोबाइल रिकवर कराना जरुरी है। क्योंकि जिससे कई सुराग मिलेगें, जो कि केस के लिए और पुलिस जांच में बेहद जरुरी है। इस दौरान आरोपी पक्ष के वकील द्वारा प्रिंकल की सेहत खराब होने के चलते रिमांड न देने की दलील दी गई। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत की और से प्रिंकल का एक दिन का और रिमांड दिया गया। अब आरोपी प्रिंकल को शुक्रवार दोबारा पेश किया जाएगा।
अदालत में प्रिंकल ने सेहत खराब होने का दिया हवाला
बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट गगनप्रीत ने बताया कि आरोपी पक्ष के वकील की और से प्रिंकल की सेहत खराब होने का हवाला दिया। कहा गया कि प्रिंकल पर कुछ महीने पहले हुए हमले के कारण शरीर पर जख्म है। जिसमें पस भरने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाए। लेकिन माननीय अदालत द्वारा उन्हें एंटीबायोटिक लेने के लिए कहा, ताकि सेहत में सुधार हो सके। जिसके बाद अदालत द्वारा उसका रिमांड बढ़ा दिया गया है। एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रिंकल द्वारा जिस मोबाइल से उनके खिलाफ व अन्य लोगों के खिलाफ वीडियोज बनाई जाती थी। उसकी रिकवरी जरुरी है, क्योंकि उसमें कई सबुत है। एडवोकेट अनुसार अब देखना होगा कि पुलिस उसकी रिकवरी करवा पाती है या नहीं।