पार्टी सुप्रीमो सुखबीर बादल ने किया नए संगठनात्मक-ढांचे का ऐलान
चंडीगढ़, 27 जून। शिरोमणि अकाली दल-बादल के ओहदेदार और कोर कमेटी गठित की गई है। पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा की है।
जिसके मुताबिक पार्टी के महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़, डॉ.दलजीत सिंह चीमा को सचिव और एनके शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, सरबजीत सिंह झिंजर को युवा विंग का अध्यक्ष, हरगोबिंद कौर को महिला विंग की प्रधान और रणबीर सिंह राणा को एसओआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कोर कमेटी में पार्टी के 31 वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। जिनमें सुखबीर बादल, मंजीत सिंह जीके, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनांगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, बलदेव सिंह खैरा, एसआर कलेर, जोगिंदर सिंह जिंदू, तीरथ सिंह महला, रणजीत सिंह ढिल्लों, वरदेव सिंह मान, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, कमल चेतली, हरप्रीत सिंह कोटभाई, सुखदीप सिंह, गुरु दरबारा सिंह के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा पांच वरिष्ठ नेताओं को कोर कमेटी में मनोनीत सदस्य बनाया है, जिनमें हरचरण सिंह बैंस, सरबजीत सिंह झिंजर, हरगोबिंद कौर, रणबीर सिंह राणा ढिल्लों व अर्शदीप सिंह कलेर को शामिल किया है।