बिखरते रिश्ते : गुरुग्राम में पिता ने बेटी का गोलियां मारकर किया कत्ल

बिखरते रिश्ते : गुरुग्राम में पिता ने बेटी का गोलियां मारकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इंटरनेशनल स्तर तक खेली थी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव, आरोपी पिता अरेस्ट, रिवॉल्वर बरामद

हरियाणा, 10 जुलाई। यहां गुरुग्राम में वीरवार को नामी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को उसके पिता ने ही गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक 25 ‌‌साल की राधिका को पिता ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया। वारदात दोपहर 12 बजे सैक्टर 57 की है।​​​​​​ राधिका यादव एक उभरती नेशनल स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं। जिसने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई टूर्नामेंट्स में भाग लिया था। राधिका के करियर की हाई आईटीएफ रैंकिंग लगभग 1638 रही है। जून 2024 में ट्यूनीशिया में हुए W-15 टूर्नामेंट में पहुंची थीं। इसके अलावा फरवरी 2017 में ग्वालियर में हुए मैच में राधिका का सामना ताइवान की खिलाड़ी हसीन-युआन शिह से हुआ था।

हत्या क्यों की गई, इसका पता अभी नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने राधिका के परिवार के कुछ अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई है। मगर, इसमें भी हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

————

 

Leave a Comment