यू0पी0 लेबर डिपार्टमेन्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में शमीम अख्तर बने अध्यक्ष
जनहितैषी, 10 फरवरी, लखनउ। चुनाव अधिकारी सैयद रिज़वान अली ने बताया कि यू0पी0 लेबर डिपार्टमेन्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में शमीम अख्तर उप श्रमायुक्त-अध्यक्ष पद पर, उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह सहायक श्रमायुक्त, कोषाध्यक्ष पद पर निक्की नैन्सी सहायक श्रमायुक्त, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर गौरव कुमार अभियन्ता (वि0/यॉ0), दीप्तिमान भट्ट उप श्रमायुक्त, अनुराग मिश्र उप श्रमायुक्त, सियाराम उप श्रमायुक्त, निर्विरोध निर्वाचित हुये।
महासचिव व सचिव पद पर हुये चुनाव में महासचिव पद पर सिद्धार्थ मोदियानी, सहायक श्रमायुक्त ने राम लखन पटेल सहायक श्रमायुक्त को 07 मतों से व सचिव पद पर राम अशीष सहायक श्रमायुक्त ने लाला राम सहायक श्रमायुक्त को 10 मतों से पराजित किया और विजयी हुये। इस चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 65 अधिकारियों से ऑफलाइन वोटिंग के माध्यम से व 21 अधिकारियों से ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से अपना मत दिया।
इस चुनाव प्रक्रिया में श्रीमती सौम्या पाण्डेय, अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं तथा विजयी हुये अधिकारियों को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो भेंट किये।
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पी0के0 सिंह व उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सियाराम, शमीम अख़्तर, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पाण्डेय, बी0एम0 शर्मा आदि उपस्थित रहे।