watch-tv

लुधियाना से हज पर जा रहे श्रद्धालुओं को शाही इमाम ने सम्मान से किया है रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब के 256 मुसलमान मक्का-मदीना शरीफ की पवित्र यात्रा कर पहुंचने वाले हैं सऊदी अरब

लुधियाना 22 मई। इस साल जून महीने में मक्का शरीफ में होने वाली पवित्र हज में पंजाब से 256 मुस्लिम भाई और बहनें नई दिल्ली से जद्दा के लिए रवाना हो गए हैं। इन खुश किस्मत श्रद्धालुओं में लुधियाना शहर से भी 29 पुरुष और महिलाएं हज के सफर में शामिल हैं।
लुधियाना से हज पर जाने वाले विभिन्न हज यात्रियों से बुधवार को पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने उनके घर जा मुलाकात कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर शाही इमाम ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अल्लाह के घर और पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के रोजे पर हाजरी देना बहुत बड़ी खुशकिस्मती की बात है।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र यात्रा पर वही लोग जाते हैं, जिन्हें रब बुलाता है। शाही इमाम ने हज यात्रियों से कहा कि वह मक्का मदीना में अपने देश के लिए भी दुआएं करें। साथ ही कहा कि दुनिया भर से लाखों मुसलमान रंग नस्ल और जुबान का भेदभाव खत्म कर हज के इस पवित्र मौके पर एकत्रित होकर विश्व भर के लिए भाईचारे का संदेश देते हैं। शाही इमाम ने कहा कि हर एक मुसलमान की यह तमन्ना होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार जरूर इस पवित्र सफर पर जाए।
शाही इमाम ने कहा कि हज इंसान को हमेशा के लिए बुराइयों से दूर कर देता है। साथ ही सारा जीवन अच्छाई के साथ जीने के लिए वचनबद्ध करता है। हमारी दुआ है कि दुनिया भर और पंजाब से जाने वाले हज यात्री इस पवित्र सफर में हज अदा कर के अपने घरों को लौटें।
————-

Leave a Comment