सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु  :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु  :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 13 जुलाई : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि शहीद स्क्वार्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु सदैव हमारी यादों में रहेंगे। मुख्यमंत्री आज रोहतक, देव कॉलोनी स्थित स्क्वार्डन लीडर शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु के घर पहुंचे, उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि लोकेंद्र सिंह सिंधु सेना के जांबाज अधिकारी थे।  सेना में रहकर वे लगातार देश की सेवा के अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत लोकेंद्र सिंह सिंधु की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता हरबंस लाल मलिक के घर भी गए। पिछले दिनों बीमारी के चलते हरबंस लाल मलिक का निधन हो गया था। उन्होंने हरबंस लाल मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया