शिअद के सीनियर नेता समेत अन्य शामिल हो गए आप में, सीएम मान ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 2 मई। लोकसभा चुनाव की प्रचार मुहिम के दौरान सीएम भगवंत मान अपने उम्मीदवारों के हक में वोट मांग रहे हैं। इसके साथ ही वह दूसरे प्रमुख दलों के नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करने के मोर्चे पर बखूबी काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कई नेताओं का आप में शामिल होने पर स्वागत किया। इनमें शिअद के राष्ट्रीय उप प्रधान सुरजीत सिंह अबलोवाल, जसपाल कल्याण, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह मालवा, पूर्व कौंसलर नरिंदर चौधरी साथियों समेत आप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम मान ने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी में इन सभी नेताओं व उनके साथियों को पूरा सम्मान मिलेगा।
————–

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*