watch-tv

स्क्रैप कारोबारी का सवा साल का बेटा मुंह के बल बाल्टी में गिरा, डूबने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खरड़ 27 अप्रैल। रूपनगर में शनिवार को सवा साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया। जब परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना नंगल में मोहल्ला पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र की है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की पहचान वारिस के रूप में हुई है। उसके पिता गोल्डी पुरी स्क्रैप कारोबारी हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया है। गोल्डी और सोनिया की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी। अभी सवा साल पहले उन्हें बच्चा हुआ था। जिसका नाम उन्होंने वारिस रखा था। परिवार के लोगों के अनुसार, उनकी जॉइंट फैमिली है। वारिस घर में ही खेल रहा था। परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई उसे गोदी में उठाकर इधर-उधर घूम रहा होगा। जब कई देर तक वारिस दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे।

सिर के बल बाल्टी में गिरा मिला
तभी परिवार के लोगों की नजर बाथरूम की तरफ गई। अंदर जाकर देखा तो वारिस पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा हुआ था। उसे तुरंत बाहर निकालकर संभाला, लेकिन वह बेसुध हो गया था। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजय साहनी ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वह लोगों से अपील करते हैं कि अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Leave a Comment