स्कूल फ्रेंड ने शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध, पिता की बीमारी का बहाना लगा ठगे 1.20 लाख, FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पटियाला 8 मई। पटियाला के त्रिपड़ी इलाके में आठ साल पुराने स्कूल फ्रेंड ने शादी करने का वादा कर लंबे समय तक लड़की से रेप करता रहा। यहां तक कि युवक ने अपने पिता की बीमारी के बहाने से लड़की से एक लाख बीस हजार रुपए भी ठग लिए। स्कूल फ्रैंड के धोखे की शिकार लड़की के पिता की कंप्लेंट की जांच के एक साल बाद त्रिपड़ी पुलिस स्टेशन में 113 नंबर एफआईआर रजिस्टर की है। इस एफआईआर में आरोपी सिद्धार्थ एकता नगर पटियाला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 420 लगाई गई है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सीनियर अफसरों की जांच के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी को अरेस्ट करने के लिए रेड चल रही है।

सरहिंद के होटल में बनाए संबंध
पुलिस मुताबिक दोनों की दोस्ती स्कूल के समय के दौरान हो गई थी और इस समय लड़की 26 साल की है। आरोपी ने स्कूल पास होने के बाद शादी का वादा कर प्रेमजाल में लड़की को फंसाया और 23 फरवरी 2022 को लड़की को सरहिंद रोड स्थित सी नामक होटल में ले गया, जहां पर उसके साथ रेप किया गया। शादी के बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और एक दिन आरोपी ने लड़की से कहा कि उसके पिता को पैरालाइसिस अटैक आया है। पैसों की मांग की तो लड़की ने एक लाख 20 हजार रुपए के इंतजाम कर आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया और पैसे वापिस मांगने पर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने को कहने लगा। परेशान होकर नवंबर 2022 को लड़की ने पुलिस को शिकायत दी।

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री