बाढ़ और तेज बारिश के चलते पंजाब में स्कूल-कॉलेज तो चंडीगढ़ में 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब,चंडीगढ़,   3 सितंबर। पंजाब के सभी जिले बाढ़ प्रभावित होने के अलावा चंडीगढ़ में भी बुधवार को तेज बारिश का कहर जारी रहा। पंजाब में आपात स्थिति को देखते हुए तमाम स्कूल-कालेजों में सात सितंबर तक छुट्‌टी बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने चंडीगढ़ में भी सभी स्कूलों में 7 सिंतबर तक छुट्टियां कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यहां गौरतलब है कि चंडीगढ़ में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यहां सुबह 7 बजे से ही फ्लड गेट खोल दिए गए थे।

Leave a Comment