लुधियाना में नामी उद्यमी ओसवाल से करोड़ों की ठगी जैसा कांड, गुजरात में नकली जज ने किया फर्जीवाड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोपी गिरफ्तार, फर्जी अदालत में फैसला सुना सौ एकड़ जमीन अपने नाम कर डाली

नई दिल्ली 22 अक्टूबर। पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में तीन हफ्ते पहले बड़े फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ था। विश्व विख्यात उद्योगपति एसपी ओसवाल को सुप्रीम कोर्ट के नकली आदेश दिखाकर साइबर ठगों ने सात करोड़ ऐंठ लिए थे। अब गुजरात के अहमदाबाद में  बड़ा फर्जीवाड़ा करने वाला नकली जज पकड़ा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मॉरिस सैमुअल ने खुद को जज बता गांधीनगर में बने अपने ऑफिस में बाकायदा फर्जी अदालत बनाकर फैसले भी सुनाया। उसने बाकायदा कोर्ट की कार्यवाही चलाई और सरकारी जमीन पर फर्जी आदेश जारी कर दिया। आरोपी ने फैसला सुना 100 एकड़ जमीन अपने नाम कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उस गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि मॉरिस फर्जी जज बनकर उन लोगों को फंसाता था, जिनके जमीनी विवाद के केस शहर के सिविल कोर्ट में पेंडिंग रहते थे। वह अपने मुवक्किलों से उनके मामले को सुलझाने के लिए फीस के तौर पर कुछ पैसा लेता था। मॉरिस खुद को जज बताकर भोले-भाले लोगों को ठगता था। आरोपी मॉरिस 11 से ज्यादा मामलों में अपने पक्ष में ऑर्डर पारित कर चुका था। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यहां गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह पहले मशहूर टैक्सटाइल-स्पिनिंग कंपनी वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल से 7 करोड़ की ठगी हुई थी। ठगी करने वालों ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के नाम पर उन्हें गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाया था। बाकायदा उन्हें प्रॉपर्टी सीलिंग और अरेस्ट करने के फर्जी वारंट भेजे थे। जब एसपी ओसवाल को ठगी की भनक लगी तो उन्होंने लुधियाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे।

———-

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना