watch-tv

आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए सत्संग ही एक मात्र साधन : महंत प्रवीण चौधरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सैंकड़ो भक्तों ने हवन यज्ञ में पूर्णहुति डालकर मां बगलामुखी से मांगी सुख स्मृद्धियां

 

लुधियाना 28 June । सिंगला एन्कलेव स्थित मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्वान पंडियो की देख रेख में आयोजित हवन यज्ञ में सैंकड़ो भक्तों ने पूर्णहुति डालकर व्यापार वृद्धि के लिए व सुख स्मृद्धियां की के लिए मनोकामनाएं मांगी। महंत प्रवीण चौधरी जी ने आर्शीवचनो के माध्यम से भक्तों को मां बगलामुखी की कृपा प्राप्त करने का मार्ग बताया। यज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए उन्होने कहा यज्ञ से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। जहां यज्ञ होता है वहां के आस-पास के क्षेत्र में व्यापक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ से निकलने वाले पदाथो से प्राणी के शरीर, बुद्धि ,मन एवम् आत्मा को ऊर्जा मिलती है। यज्ञ के साथ सत्संग का सुमेल हो जाए तो सोने पर सुहागे की कहावत सत्य साबित होती है। सत्ंसग में बैठकर सिमरन करने से आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। मुख्य सेवक मनजीत छतवाल ने धाम में आने वाले भक्तों को संभोदित किया । सेवक सुनील महाजन, रमन घई, जितेन्द्र सूद ने धाम में समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी। मां बगलामुखी को अर्पित भोग प्रसाद के रुप में वितरित हुआ।

 

विजय गुप्ता, बलजीत त्रिखा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, सुनील हांडा,संदीप सूद,जतिन सूद, राज सोलंकी, राम पाल तरीखा,नरेंद्र महाजन,दिनेश रल्ली,गौरव मेहता, नितेश सूद, तरुण चौधरी, तरुण जैन सुराना, तजिन्द्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमन शर्मा,ओम प्रकाश, राकेश खेड़ा, पवन पारिख, बौबी मक्कड़, हरमोहन मल्हौत्रा, जनक राज सिंगला,रोहित शर्मा, सोमनाथ शर्मा, प्रवेश चड्डा, सतविन्द्र्र ठाकुर, राजेन्द्र वालिया,वरुण चोपड़ा, आदित्य गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, वरुण शर्मा, तुषार बांसल, भूपिन्द्र शर्मा, नरेन्द्र मोहिनी, अरुण मेहता ने सेवा भाव से लंगर वितरित किया।

Leave a Comment