हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर संजय सिंह ने दिया बड़ा अपडेट, सभी सीटों पर..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/9 सितंबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा को लेकर सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि अब हमारे पास समय कम बचा है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि नामांकन की तारीख 12 सितंबर है। हमारे पास भी समय नहीं है। सभी सीटों पर आप की पूरी तैयारी है, आलाकमान के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं। हम जल्द ही उंमीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे। आप के हरियाणा प्रदेश सुशील गुप्ता ने कहा है कि वह शाम तक कांग्रेस की ओऱ से गठबंधन के ऐलान का इंतजार करेंगे वर्ना अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देंगे। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, इस पर संदीप पाठक जी और सुशील गुप्ता का भी बयान आया है कि प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने और चुनाव लडऩे की हमारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संजय सिंह ने कहा, जैसे ही उनको पार्टी संगठन से या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से इजाजत मिलेगी वह ऐलान करके चुनाव में जाएंगे। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। हरियाणा में हमारा मजबूत संगठन है। उसको लेकर संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने बयान दिया है।
सीएम केजरीवाल का निर्देश पर आगे बढ़ेंगे- संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह ने कहा, जैसे ही केजरीवाल साहब और पार्टी का निर्देश मिलेगा, उस अनुसार काम करंगे। 12 सितंबर तक ही नामांकन होना है। सुशील गुप्ता ने कहा कि शाम तक इंतजार कर लिस्ट जारी कर देंगे तो उनकी बात सही और जायज भी है कि हमारे पास समय नहीं है। संजय सिंह ने आगे फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा, जो संगठन का काम जमीन पर कर रहे हैं वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से चर्चा और बातचीत करके निर्णय लेंगे। उसमें हमलोग सहमति के साथ आगे बढ़ेंगे। अब तो समय में ही कम बचा हुआ है।
—————

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

सीमा पार हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 ग्लॉक पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार जांच से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर पंजाब में शांति और सद्भाव बिगाड़ने के लिए हथियारों की खेप भेज रहे थे: डीजीपी गौरव यादव आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है: सीपी एएसआर गुरप्रीत भुल्लर