अंबाला में शिक्षक दिवस पर कराए गए समागम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश कुमार/ रेशम सिंह बाछल

अंबाला सिटी, 5 अक्टूबर। यहां शिक्षक दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले गुरुओं को नमन किया।

इस दौरान डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल कपिल बंधु ने कहा कि ज्ञान देने वाले गुरु वंदन हैं, उनके चरणों की धूल भी चंदन है। यही भाव आज के दिन हर हृदय में देखने को मिला है। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित हुए। जिनमें शिक्षकों की समाज में भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।

उन्होंने कि गुरु ही वह शक्ति हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। भगवान विष्णु की आराधना के साथ यह दिवस आरंभ हुआ। सभी ने उन्हें विश्व के आदि गुरु के रूप में नमन किया। बंधु ने कहा एक शिक्षक केवल पुस्तक का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह जीवन के हर पहलू को समझने की प्रेरणा देता है। सच्चे गुरु की शिक्षा व्यक्ति को सन्मार्ग की ओर ले जाती है और समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है।

———–