watch-tv

एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट-मालिक साहिल कपूर ने सिर में गोली मार खुदकुशी की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली का मामला, किसी ने पुलिस को जानकारी दी, शव नजदीकी अस्पताल में रखवा दिया गया

नई दिल्ली 3 सितंबर। एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट और मालिक साहिल कपूर ने खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक एटलस साइिकल कंपनी के पूर्व प्रेजिडेंट और मालिक साहिल कपूर 65 साल के थे। उन्होंने अपने दिल्ली स्थित घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दी है। मंगलवार की दोपहर किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि साहिल ने इस नोट में कुछ लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

———-

 

Leave a Comment