समराला पहुंची शिअद की पंजाब बचाओ यात्रा, सुखबीर बोले – दिल्ली की पार्टियां भगाओ और पंजाब बचाओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

समराला/8 अप्रैल। फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्र के दो विधानसभा हलके बस्सी पठाना और समराला में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पहुंची। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल का वर्करों ने स्वागत किया। जिसके बाद सुखबीर बादल दोनों हलकों में अपनी खुली गाड़ी में घूमे और लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार पर निशाना साधने के साथ साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया गया।

बार्डर सील कर दो, बाहरी पार्टी पंजाब न आए
सुखबीर बादल ने कहा कि जब पंजाब के किसान अपने हक मांगने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं तो उन्हें हरियाणा या अन्य राज्यों के बार्डरों पर रोक दिया जाता है। उन पर अत्याचार किया जाता है। पंजाब के लोगों को भी चाहिए कि इस बार लोक सभा चुनावों में बाहरी पार्टियों को भगाया जाए और बार्डर सील कर दिया जाए। केवल अपनी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल का साथ देकर जीत दर्ज कराई जाए।

घर-घर फैला नशा, अमन-शांति भंग
सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के नशा खत्म करने के दावे पर कहा कि आज घर घर नशा फैला हुआ है। रोजाना ही नौजवान ड्रग ओवरडोज से मर रहे हैं। नकली शराब से कई कीमती जानें जा चुकी हैं। इनकी चिंता सीएम भगवंत मान को नहीं है। मान केवल दिल्ली में शराब घोटाले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की चिंता कर रहे हैं। पंजाब में अमन शांति भंग हो गई है। घरों से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। लोग डरे हुए हैं।

आप और कांग्रेस ने किया गठबंधन
सुखबीर बादल बोले कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब और पंजाबियत खातिर किसी भी पंजाब विरोधी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं किया। इसके विपरीत आम आदमी पार्टी ने अपने सियासी व निजी हितों खातिर कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। दोनों पार्टियां मिलकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। लोगों को सूझबूझ से इन्हें सबक सिखाना चाहिए।

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।