बेटी के प्रेम विवाह से दुखी होकर पिता ने लगाया फंदा,सुसाईड नोट भी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/21 जुलाई: बेटी के प्रेम विवाह से दुखी होकर जालंधर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले एक 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था,जिसमें उसने अपने आत्महत्या के बारे में कारण भी लिखा था,जिसे पुलिस ने बरामद किया है, जिसके आधार पर मकसूदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना जालंधर-पठानकोट रोड स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात घटी। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। कई सालों से वह सपरिवार धीर कॉलोनी में रह रहे थे। देर रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी। रात करीब 11 बजे उसने अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद जब फिर से बात करने के लिए रात में फोन लगाया तो पिता ने फोन नहीं उठाया। परिवार को चिंता हुई तो पीडि़त परिवार ने पड़ोसी को घर भेजा। वहां पड़ोसी ने जाकर देखा तो नवल किशोर घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उसके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है।
क्या लिखा था सुसाईड नोट में
अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह नाम के युवक से शादी की थी। यह युवक उनके पड़ोस में ही रहता था। बलविंदर सिंह उनकी जाति से नहीं है। अभिषेक ने बताया कि इस बात से उसका परिवार दुखी था, और बहन से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता को परेशान करते थे। इसमें बलविंदर सिंह, सुरिंदर पाल और एक अन्य व्यक्ति का नाम लिखा है। साथ ही नोट में लिखा है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी से परेशान होकर नवल किशोर ने आत्महत्या कर ली।
फारैंसिक जांच के लिये भेजा
पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थाना मकसूदा के प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि शव का कल सिविल अस्पताल जालंधर में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे। इसके बाद आरोपियों को गिरफतार किया जाएगा।
————–

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया