पंजाब/यूटर्न/5 जुलाई: उप चुनावों में भी दलबदली का दौर जारी है और यह रूकने का नाम नही ले रहा। जालंधर उपचुनाव में अब भाजपा की मलिा मोर्चा की नेता ने भी झाडू थाम लिया। बीजेपी की महिला मोर्चा से जुड़ी प्रवीण भारती ने आज सीएम आवास पर जॉइंन किया। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत सिंह मान एक दर्जन से ज्यादा पूर्व पार्षदों को आप में शामिल करवा चुके हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को जालंधर पश्चिम सीट से आप विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि 29 मई को अंगुराल ने अचानक अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। 30 मई को अंगुराल ने इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा। 3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।
————
