जब तक आप में रहे जुबान बंद रखी कि पार्टी के अंदर क्या चल रहा है,अब जब आप पार्टी छोड भाजपा का कमल पकड लिया तो सुशील रिंकू जो जालंधर लोक सभा के उमीदंवार है,ने भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाये है। रिंकू ने कहा कि भगवंत मान ने एक साल में 800 करोड के विज्ञापन मीडिया में लगाये है,जबकि पंजाब का पैसा दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार के लिये खर्च किया है। रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि, पंजाब का लोक संपर्क विभाग सबसे ज्यादा लूट रहा है। पिछली जितनी भी सरकारें राज्य में रहकर गई हैं, सभी मीडिया और अखबारों को एड देते थे। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एड देने की सारी हदें पार कर दी। रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है। रिंकू ने कहा कि, पंजाब और दिल्ली के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के पैसों से किराए पर लिए गए चौपर में कोई भी कार्य करते हैं। पैसा पंजाब का लग रहा है, मगर इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में हो रहा है।
————-
