लुधियाना के गुरदेव नगर के निवासियों ने कूड़ा फेंककर जाने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पॉश इलाके के लोगों ने चलाई जागरुकता मुहिम, पहरा लगा कूड़ा फेंकने वाला पकड़ा, दुकानदारों को भी समझाया

लुधियाना 16 फरवरी। महानगर के गुरदेव नगर में गरेवाल अस्पताल के आसपास कूड़ा फेंके जाने से लोग परेशान थे। इस पॉश इलाके के निवासियों ने समाजसेवियों की मदद से निगरानी मुहिम चलाई।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक साइकिल सवार अजनबी को घर की चारदीवारी के बाहर फेंकते देख लिया। फिर पहरा लगा इलाके लोगों ने तय समय पर उस शख्स को कूड़ा फेंकते पकड़ लिया। इलाके के लोगों ने उसे डांटा और दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी देकर छोड़ा। उससे कूड़े की सफाई भी कराई गई।

साथ ही इलाके के लोगों ने जागरुकता मुहिम चलाते हुए आसपास के रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को भी समझाया। उनसे कहा गया कि वे अपनी दुकानों का कचरा मकानों और पार्कों के पास ना फेंकें। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

————-

Leave a Comment