कैबिनेट में हो सकते हैं 18 मंत्री, लेकिन अब 16 हुए, फेरबदल की वजह मान रहें लोकसभा चुनाव के नतीजे
चंडीगढ़ 23 सितंबर। सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब की आप सरकार में ढाई साल के दौरान चौथी बार कैबिनेट में फेरबदल हो गया। पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली है, इनमें शामिल आप विधायकों तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने बतौर मंत्री शपथ ली है।
यहां काबिलेजिक्र है कि इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई थी। कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक मुख्यमंत्री मान ने अपने भरोसेमंद ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से आप ने सिर्फ तीन सीटें जीतीं, कैबिनेट में बदलाव को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। हालांकि नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 ही हुई।
हालांकि नए मंत्रियों को लेकर आम आदमी पार्टी की सूबे में जातीय समीकरण साधने की कवायद भी मानी जा रही है। शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाति, दो जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं। इसे लेकर महिला वर्ग का रोष आप को झेलना पड़ सकता है।
नए मंत्रियों के महकमे :
गौरतलब है कि तरूणप्रीत सिंह सौंध को पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, मेहमाननवाज़ी, उद्योग और वाणिज्य और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया है।
हरदीप सिंह मुंडिया को रेवेन्यू, रिहेब्लिटेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, वाटर सप्लाई, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलेपमेंट
डॉ.रवजोत सिंह को लोकल बॉडी, पार्लियामेंट्री अफेयर्स
मोहिंदर भगत को हार्टिकल्चर, डिफेंस वेलफेयर, फ्रीडम फाटर
बरिंदर गोयल को माइंस एंड जियोलॉजी, वॉटर रिसोर्स, कंजर्वेशन आफ लैंड एंड वाटर,
जातिगत समीकरण साधने की कोशिश :
मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल कर सीएम मान ने जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। अब सरकार के कार्यकाल के ढाई साल शेष हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश यही है कि हर वर्ग को साधा जाए।
लुधियाना की ढाई साल बाद एंट्री :
लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिले पंजाब के अहम जिलों में से एक हैं, लेकिन लोकसभा चुनावों में इन हलकों में आप को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में पार्टी ने करीब ढाई साल बाद इन हलकों को मंत्रिमंडल में प्राथमिकता दी है। साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया और खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। दोनों पेशे से बिजनेसमैन और सिख चेहरा हैं। कोशिश यही है कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत किया जा सके। इन सभी हल्कों में कांग्रेस मजबूत है।
————