राहत की बात : सिधवां नहर पुल अप्रैल तक चालू हो जाएंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने किया अहम खुलासा

लुधियाना 23 फरवरी। सिधवां नहर स्टील पुलों का निर्माण दो स्थानों कोटकपूरा और यमुना नगर में किया जा रहा है। इनका निर्माण क्रमवार न्यू लाइफ इंफ्रा और दुर्गा इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दो पुल अगले सप्ताह तक साइट पर पहुंच जाएंगे और अप्रैल में चालू हो जाएंगे। शेष दो पुल मार्च के अंत तक पहुंच जाएंगे और अप्रैल के अंत या मई के पहले पखवाड़े तक चालू हो जाएंगे। लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने एनएचएआई कर्मियों के साथ अपनी टीम को दोनों जगह पर भेजा। साथ ही सुनिश्चित किया कि काम चल रहा है, दो पुलों की संरचना न्यू लाइफ इंफ्रा, कोटकपूरा द्वारा निर्मित की जानी है। वर्तमान में, दो संरचनाओं में से एक पुल का निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। संभावना है कि अगले सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद लुधियाना में सिधवां नहर के किनारे साइट के लिए न्यू लाइफ इंफ्रा, कोटकपूरा द्वारा भेजे जाएंगे। सिधवां नहर पर इसे स्थापित करने के लिए सभी पार्ट्स को साइट पर ही जोड़ा जाएगा।

प्रत्येक पुल की स्थापना में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। चारों पुलों का निर्माण एफ-टू रेसवे ब्रिज और बाड़ेवाल ब्रिज से लगभग 300 मीटर की दूरी पर, दाएं और बाएं दोनों तरफ किया जा रहा है। यह परियोजना एमपी अरोड़ा के प्रयासों के कारण शुरू हुई। जिन्होंने एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के साथ इस मामले को लगातार आगे बढ़ाया।

लुधियाना के निवासियों ने अरोड़ा से इस परियोजना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। अरोड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि एक बार पूरा हो जाने पर, पुल साउथ सिटी क्षेत्र में यातायात की भीड़ को काफी हद तक कम कर देंगे।

————–

Leave a Comment