हरियाणा में राहत-आफत एक साथ ! गुरुग्राम से दिल्ली तक द्वारका एक्सप्रेस वे शुरु, दूसरी तरफ बाढ़ का खतरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

यमुना खतरे के निशान से पार, हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले, सोमनदी का बांध टूटा

हरियाणा, 17 अगस्त। हरियाणा के गुरुग्राम से नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट तक द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को किया। इसे विडंबना ही कहेंगे कि रविवार को ही हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बरसात की वजह से हरियाणा में नदियां उफान पर आ गई। शाम को हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के पार पहुंच गया, जो लगातार बढ़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक पहाड़ों से बहुत ज्यादा पानी आने के कारण हथिनी कुंड बैराज से निकलने वाली ईस्ट और वेस्ट यमुना लिंक नहरों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सारे गेट खोलकर पानी यमुना नदी में रिलीज किया जा रहा है। नदी से लगते इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, यमुना नदी में पानी बढ़ने के साथ ही केंद्रीय जल आयोग ने दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है। चंडीगढ़ में बनाए कंट्रोल रूम से हर घंटे वाटर लेवल की जानकारी दिल्ली के साथ शेयर की जा रही है। वहीं, यमुनानगर में बारिश के कारण 35 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया।

उधर,, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक सूबे में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की आशंका है।

———-

पंजाब ने बाढ़ के बाद पशुधन की सुरक्षा के लिए व्यापक और समयबद्ध कार्य योजना शुरू की • गुरमीत खुदियां ने अधिकारियों को 30 सितंबर तक सभी संवेदनशील पशुओं को एचएस वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर खुराक देने का निर्देश दिया • बहुआयामी अभियान संकटग्रस्त पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए सामूहिक टीकाकरण, कीटाणुशोधन, आपातकालीन देखभाल और पोषण आहार पर केंद्रित है। • खुदियन कहते हैं, हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की रक्षा के लिए संपूर्ण पशु चिकित्सा मशीनरी को मिशन मोड में सेवा में लगाया गया है