बेरहमी : पंचकूला का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार, बर्थडे पार्टी में बीयर बोतल के कांच से काटा था गला
चंडीगढ़, शिमला/14 जून। समाज में नैतिक पतन की बड़ी मिसाल सामने आई है। चंडीगढ़ के नौजवान का शिमला में गला काटकर कत्ल कर दिया गया था। उसकी हत्या के आरोप में उसके चचेरे भाई को ही पंचकुला से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां काबिलेजिक्र है कि नौजवान आकाश का होटल के जिस कमरे में कत्ल किया गया, उसका नंबर संयोग से 302 था। कत्ल के मामले में भी धारा 302 ही लगती है।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सैक्टर-10 की मेन मार्केट का निवासी अर्जुन और चंडीगढ़ के आकाश शर्मा बर्थडे पार्टी के लिए 11 जून की रात शिमला के ढली स्थिति ग्रैंड मैजेस्टिक होटल में ठहरे थे। जहां पर दोनों कमरा नंबर 302 में ठहरे, दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। इन दोनों में रात में किसी बात को लेकर झगड़ा गया हो गया। इसके बाद अर्जुन ने बीयर की बोतल के कांच से गला काटकर आकाश की हत्या कर दी। आरोपी 12 जून की सुबह बाइक पर फरार हो गया। घटना के बाद होटल में अज्ञात नंबर से सूचना दी गई उनके यहां ठहरे अर्जुन ने आकाश की हत्या कर दी है। अर्जुन ने यह बात अपने परिजनों को भी बता दी है। इसके बाद होटल कर्मी ने जब मास्टर-की से कमरा खोला तो वहां आकाश की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु की और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
———-