अपने नजदीकी राजीव राजा को मिलने लुधियाना की सेंट्रल जेल पहुंचे रवनीत बिट्टू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नवीन गोगना

लुधियाना 20 फरवरी  : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू 3 बजे के लगभग सुरक्षा के पूरे काफिले के साथ ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले रवनीत बिट्टू के साथी राजीव राजा पर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था। सूत्र बताते हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अपने साथी राजीव राजा से सेंट्रल जेल में मुलाकात की है। मगर जेल के अधिकारी इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं कर रहे।

यहा वता दे की युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव राजा पर स्थानीय उद्योगपति से 30 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने का आरोप है। उस समय राजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब में बदले की राजनीति में लिप्त है। पंजाब की सत्ता ‘आप’ के पास है।

Leave a Comment