watch-tv

मंडी गोबिंदगढ़ में श्री रामलीला में किया गया राम वनवास का मंचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उद्योगपति अशोक पराशर मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल

मुकेश घई

मंडी गोबिंदगढ़ 6 अक्टूबर। जय सियाराम कला मंच की ओर से यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंच के प्रधान दीपक मल्होत्रा की अध्यक्षता, जीवन लाल कैंथ की सरपरस्ती व संजय संगर के निर्देशन में शहर के कलाकार ही दशहरा ग्राऊंड में रामलीला करते हैं।

मंच के प्रधान दीपक मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार रात रामलीला के मंचन की शुरूआत मुख्य मेहमान रहे नैचुरल ग्रुप ऑफ इंडस्टीज के अशोक पराशर ने की। उन्होंने व उद्योगपति संचित सिंगला द्वारा आरती की गई। इस मौके विशेष मेहमान के तौर पर अतुल लुटावा, ललित गर्ग रिशू व राजीव गर्ग, दीपक खुल्लर ने आरती में हाजिरी लगाई।

उन्होंने बताया कि पावन श्री रामलीला में लोकल कलाकारों द्वारा श्रीराम वनवास का मंचन किया गया। मंचन के तहत दिखाया गया कि राजा दशरथ से कैकेयी ने दो वर मांगे। जिसमें से एक में राम को चौदह वर्षों का वनवास और दूसरे में भरत को सिंहासन। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए निकल पकड़ते हैं, जिसे देख दर्शक भावुक हो गए। इस मौके पर अनीता पराशर, महक पराशर, धनंजय पराशर, मंच के प्रधान दीपक मल्होत्रा, सोहम मल्होत्रा, सचिव गौरव अग्रवाल, सत्यपाल लोधी, उपाध्यक्ष रमन शारदा, रोहित शर्मा मकखन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जिंदल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा बॉबी, मनीष गुप्ता, राजिंदर भांबरी, आजाद कौशल, राजीव शर्मा, माधव भारद्वाज, आदित्य पांडे, गुलशन मुखीजा, अमन मुखीजा व नरेश तलवाड़ की विशेष उपस्थिति रही।

———–

Leave a Comment