हरियाणा विस चुनाव में वोटिंग से एक हफ्ते पहले हो सकती है राम रहीम की भी ‘एंट्री’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जेल से बाहर आने को राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल, जेल प्रशासन ईसी से इजाजत मांग रहा

चंडीगढ़ 29 सितंबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब गुरमीत सिंह राम रहीम की ‘एंट्री’ हो सकती है। मतदान से एक सप्ताह पहले राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। जबकि चुनाव आचार संहिता के चलते जेल विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव के समय पैरोल देना कितना उचित रहेगा। बताते हैं कि सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय हो सकता है। वहीं, सुनारिया जेल के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है और आधिकारिक पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में राम रहीम उम्रकैद की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। दूसरी तरफ, सियासी हल्कों में राम रहीम की इस कवायद को विस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल डेरा प्रमुख हर चुनाव के समय अपने अनुयायियों को संदेश देता रहा है। उसका पंजाब से लगती विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है।

चुनाव से पहले कब-कब जेल से बाहर :

–बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था।

–पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।

–राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।

–लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली।

–हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली।

————

पंजाब सरकार ने जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ बागवानी पर प्रौद्योगिकी विनिमय कार्यशाला का आयोजन किया जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत के साथ पीसीआरईएसएचपी के तहत सहयोग पर चर्चा की

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात, कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली बार प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हेलीकॉप्टर, लोगों की सेवा के लिए लगाया मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा लोगों की सुरक्षा और राहत पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता

पंजाब सरकार पूरी ताकत से जुटी: युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य मान सरकार ने जान बचाने और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरा मंत्रिमंडल तैनात किया देरी के प्रति शून्य सहिष्णुता – पंजाब के मंत्री बाढ़ क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं