Listen to this article
23 सितम्बर—
राजपुरा से मोहाली नई रेल लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब केंद्र ने इसे मंजूरी दे दी है। यह रेल लाइन 18 किमी लंबी है। भारतीय रेलवे ने पंजाब को आज दो बड़ी सौगातें दी हैं। राजपुरा से मोहाली नई रेल लाइन की दशकों पुरानी मांग को सरकार ने मंजूरी दी है। इससे पूरे मालवा क्षेत्र से चंडीगढ़ के साथ रेल संपर्क और बेहतर होगा। इसके अलावा फिरोजपुर से दिल्ली तक के लिए नई वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया गया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। राजपुरा-मोहाली न्यू लाइन 18 किमी की है। यह 443 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह पूरा एरिया एक तरीके से कैपिटल से डिस्कनेक्टेड था, इसलिए 1960 से डिमांड आ रही थी कि इसको आप डायरेक्टली कनेक्ट करो।