लुधियाना में करोड़ों की रकम के साथ राजस्थान का साइबर ठगी का आरोपी काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कपूरथला पुलिस ने दर्ज किया था केस, लुधियाना में किराए के मकान में रह रहा था आरोपी

लुधियाना, 23 सितंबर। कपूरथला पुलिस द्वारा दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को लुधियाना की डिवीजन तीन 3 से काबू किया गया। आरोपी से करीब 2 करोड़ रुपये की रकम भी बरामद हुई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजस्थान का रहने वाला है, जो लुधियाना के थाना डिवीजन तीन के इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। दरअसल फगवाड़ा के एक होटल में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ था। उस मामले में कपूरथला पुलिस ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार निवासी बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी से 2 करोड़ 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में एसीपी सेंट्रल अनिल भनोट ने बताया कि आरोपी किराए के मकान में रह रहा था जिस पर आज संयुक्त रूप से छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और साइबर ठगी करने वाले लोगों से 2 करोड़ 5 लाख रुपए बरामद किए गए।

————

 

Leave a Comment