बरसाती-आफत : कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पहुंचा मारकंडा का पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तटबंध तोड़ा, एसवाईएल नहर के चैनल खोले, कई गांवों के खेतों में भरा पानी

कुरुक्षेत्र,,,  4 सितंबर। यहां मारकंडा नदी का पानी ठसका मीरांजी गांव को क्रॉस करके हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर आ गया। अगर पानी ज्यादा आया तो इस्माइलाबाद की तरफ जाएगा।
जानकारी के मुताबिक ज्योतिसर के पास सतलज यमुना लिंक नहर के चैनल खोले गए हैं। इसका पानी बीबीपुर झील में छोड़ा गया। इससे झील में खड़ी करीब 5500 एकड़ फसल खराब होगी। इसके अलावा नरवाना ब्रांच नहर से सटे गांव में अलर्ट जारी किया। वीरवार दोपहर तक मारकंडा में 34550 क्यूसेक पानी रहा।
नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में ज्योतिसर के पास करीब 2 हजार क्यूसेक पानी है। यहां भाखड़ा की करीब 3 हजार क्यूसेक की कैपेसिटी है। अगर इससे ज्यादा पानी भाखड़ा में आया तो बीबीपुर झील में चैनल खोले जाएंगे। कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के बाद मारकंडा नदी ने इस्माइलाबाद में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बीती शाम नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया। इससे हजारों एकड़ फसल पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया।

Leave a Comment

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।