हरियाणा के कई जिलों में बारिश का कहर, दादरी में डिप्टी कमिश्नर की कोठी, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल में भरा पानी

सूबे में मानसून अब अपना कहर दिखा रहा है। करीब छह-सात जिलों में सोमवार सुबह से बारिश के चलते हालात संगीन बने हैं।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कहीं माइनर टूटी तो कहीं बोरवेल का गड्‌ढा धंसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हरियाणा, 7 जुलाई। सूबे में मानसून अब अपना कहर दिखा रहा है। करीब छह-सात जिलों में सोमवार सुबह से बारिश के चलते हालात संगीन बने हैं।

जानकारी के मुताबिक हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और फरीदाबाद में जमकर बारिश हुई। चरखी दादरी और फरीदाबाद में जगह-जगह जल भराव हो गया। चरखी दादरी में डिप्टी कमिश्नर की सरकारी कोठी के बाहर भी पानी भर गया। हिसार में बारिश से जलभराव के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं दोपहिया वाहन भी डूब गए।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नमी भरी हवाओं से हरियाणा में बारिश हो रही है। दस जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

——-

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 198वें दिन पंजाब पुलिस ने 293 जगहों पर छापेमारी की; 74 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 56 एफआईआर दर्ज, 606 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 10 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 198वें दिन पंजाब पुलिस ने 293 जगहों पर छापेमारी की; 74 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 56 एफआईआर दर्ज, 606 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 10 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

कल से शुरू हो रही धान खरीद को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक अमृतसर जिले में धान की खरीद के लिए 48 मंडियां चालू होंगी किसान मंडी में सूखा धान ही लेकर आएं- उपायुक्त