पंजाब में बारिश और तेज हवाओं के आसार, 4 दिन लू से मिलेगी राहत, तापमान 42.8 डिग्री दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 10 अप्रैल। पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है। पहली बार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इस वजह से मौसम बदला है। हिमाचल में बर्फबारी हुई है। ऐसे में 14 अप्रैल तक हीट वेव नहीं चलेगी। शुक्रवार रात से 16 जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, आंधी और बिजली भी चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 17 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, तापमान भी गिरेगा। जबकि तापमान में गिरावट आएगी।

इन जिलों में बनेगी आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात से पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, सास नगर (मोहाली), मालेरकोटला जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है।

Leave a Comment