watch-tv

राहुल गांधी की आंखें छलकी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कुलवंत सिंह

पंजाब/यूटर्न 17 मार्च : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यात्रा पर निकले कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी का सफर आज खत्म हो गया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आप खत्म हो गई और इस मौके पर वे भावुक भी हो गए। उन्होंने यात्रा के आखिर दिन पदयात्रा की और 63 दिन के अनुभव लोगों को बताए। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई। आखिरी दिन न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी के अलावा योगेंद्र यादव, स्वरा भास्कर नजर आईं। तमिलनाडु के मुखयमंत्री एमके स्टालिन, बिहार से राजद नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना,एनसीपी (शरद गुट), आम आदमी पार्टी के अन्य दलों के नेता पहुंचे। न्याय यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस-गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी ने कहा कि लोगों ने उसे इतना प्यार व विश्वास दिया है कि अब कांग्रेस गठबंधन ही सरकार बनायेगा। उन्होने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र की लूट करने वालों से खुद को बचाये व अपनी डयूटी खुद समझे नही तो भाजपा जैसी पार्टियां आपके हक्क भी खा जायेगी। इन लोगों की एक ही गारंटी है,झूठ बोलो,जोर से बालों,भावुक होक बोले,यह लोग जनता को गुंमराह कर वोट लेने के बाद जनहित्त में कोई काम नही करते,जिस कारण अब लोगों को सोचना होगा कि युमला पार्टी को आगे लाना है या फिर अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिये इंडिया गठबंधन को मौका देना है।

————-

Leave a Comment