watch-tv

अमरीका में मिले दोस्त से किये वायदे को राहुल ने हरियाना जा कर पूरा किया,दोस्त के परिवार से मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/20 सितंबर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान मिले अमित के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर उसकी बात कराई। अमित अमेरिका में एक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया था। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, वहां पर घोघड़ीपुर गांव का अमित कुमार उनसे मिलने आया था, वह सडक़ दुर्घटना में घायल था। अमित ने राहुल गांधी से भारत पहुंचकर अपने घर आने की बात कही थी। उससे किया वादा निभाने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक राहुल गांधी करनाल जिले के घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के घोघड़ीपुर गांव पहुंचे। पुलिस को भी कुछ समय पहले ही सूचना मिली तो आनन फानन में घोघड़ीपुर गांव व रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की गई। यहां परिजनों से मिलकर, उन्हें सभी तरह की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए चले गए। इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचे, उनसे चुनावी संबंधी बातचीत भी की।
————–

 

Leave a Comment