पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ, जगराओं के गांव में होगा अंतिम संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 8 अक्टूबर। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। सिंगर ने बुधवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस अस्पताल ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निधन की औपचारिक सूचना जारी कर दी है। फोर्टिस अस्पताल ने कहा- जवंदा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी रीढ़ की हड्‌डी और ब्रेन बहुत डैमेज हो चुके थे। आज मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। पंजाबी सिंगर राजवीर के पार्थिव शरीर का अब मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहां पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया है। इसके बाद पार्थिव शरीर लुधियाना के जगराओं स्थित पैतृक गांव पौना ले जाया जाएगा। जहां वीरवार को 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिंजौर में हुआ था एक्सिडेंट

बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट, ब्रेन की क्षति हुई

फोर्टिस अस्पताल ने कहा- राजवीर जवंदा को 27 सितंबर, 2025 को एक सड़क दुर्घटना के बाद अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट और मस्तिष्क क्षति हुई थी। फोर्टिस अस्पताल ने कहा- बड़े मेडिकल सपोर्ट और क्रिटिकल केयर एवं न्यूरोसर्जरी टीमों ने उनकी लगातार निगरानी की। इसके बावजूद आज बुधवार सुबह उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद 8 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10:55 बजे उनका निधन हो गया।

मां-पत्नी, बहन और 2 बच्चों को छोड़ गए

राजवीर जवंदा का के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। परिवार की देखरेख राजवीर ही करते थे। घर में मां परमजीत कौर, एक छोटी बहन, पत्नी अशविंदर कौर और 2 बच्चे हेमंत कौर और दिलवर सिंह हैं। राजवीर के निधन के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों ने और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शोक व्यक्त किया।

Leave a Comment

प्रशासनिक विभागों को प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में संबंधित यूनियन नेताओं को शामिल करना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा 4 कर्मचारी एवं पेंशनभोगी यूनियनों के साथ विस्तृत परामर्श बैठकें आयोजित कीं

प्रशासनिक विभागों को प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में संबंधित यूनियन नेताओं को शामिल करना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा 4 कर्मचारी एवं पेंशनभोगी यूनियनों के साथ विस्तृत परामर्श बैठकें आयोजित कीं